Loading...

डॉ. क्षितिज बावणे एवं जयप्रकाश सूर्यवंशी द्वारा आरोग्य शिविर का आयोजन


नागपुर। डॉ. क्षितिज बावणे संस्थापक एवं संचालक चॅरिटेज फाउंडेशन तथा जयप्रकाश सूर्यवंशी, साहित्यकार समाज सेवी, योग प्रशिक्षक द्वारा  इस बार भी जनता के हित मे मातृत्व दिवस तथा सूर्यवंशी जी के वैवाहिक सुखमय जीवन के 54 साल पूर्ण होने पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महात्मा जयोतिबा फुले गारडन सुयोग नगर मे आयोजित किया गया। इस बार गारडन तथा आस पास के इलाके मे रहने वाले 55 व्यक्तियों के बीपी एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई। आवश्यकतानुसार व्यक्तियों को दवाईयो का भी वितरण किया गया।

इस शुभ अवसर पर सभी को ओआरएस के पाउच एवं ग्लूकोज विटामिन डी के पेकेट का भी वितरण किया गया। इसी श्रंखला मे दोपहर बाद गारडन मे काम करने वाले मजदूरो को गर्मी  मे राहत पाने केलिए  ग्लूकोज के पेकेट तथा छाछ के पेकेट भी दिए गए तथा फ्लेट स्कीम मे काम करने वाले मजदूरों को भी गार्डन के आस पास रहने वाले, काम करने वाले सभी मजदूरो को पेकेट दिए गए। सभी के चेहरे पर खुशी के भाव थे सभी आनंदित  देखे गए। इस कार्यक्रम को सुचारुरुप से सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के लिए डॉ. क्षितीज बावणे एवं टीम सदस्य का सराहनीय सहयोग मिला।
समाचार 2779719053608124970
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list