संजीव देवपुत्र जिला अल्पसंख्यक विकास समिति के सदस्य नियुक्त
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_685.html
नागपुर। क्रिश्चियन समाज की विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से पिछले 20 वर्षों से समाज सेवा एवं संघर्ष में निरंतर सक्रिय रहने वाले संजीव विजय देवपुत्र को जिला अल्पसंख्यक विकास समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर समाज बंधुओं में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। कई वर्षों बाद पहली बार प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन समाज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। समाज बंधुओं को आशा है कि लंबे समय से लंबित समाजहित के अनेक कार्य अब उनके माध्यम से पूर्ण होंगे।
उनकी नियुक्ति पर समस्त समाज ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एवं समस्त मित्र परिवार का आभार व्यक्त किया है। संजीव विजय देवपुत्र ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा समाज के हित में सदैव कार्यरत रहेंगे।