Loading...

मनपा उद्यान, शांतीनगर में बालसंस्कार तथा योग शिबिर संपन्न


नागपुर। महानगरपालिका उद्यान शांतीनगर नागपुर मे दिनांक २३ मई २०२६ तक बालसंस्कार तथा योग शिबिर संपन्न हुवा। दिनांक २१ मई को शुरू हुवे इस शिबीर मे पतंजली योग समिती, युवा भारत संघटन के नागपुर जिल्हा प्रभारी, देवीदास ठाकूर ने भारी संख्या मे उपस्थित शिबिरार्थियो को मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रभाग के नगरसेवक तथा वरिष्ठ योग मार्गदर्शक रामभाऊ आंबुलकर उपस्थीत थे।
द्वितीय दिन ख्यातनाम योग मार्गदर्शक, पतंजली योग समिती के नागपुर जिल्हा प्रभारी, संजय खोंडे ने मनभावन पद्धती से मार्गदर्शन किया। तिसरे दिन समारोपीय कार्यक्रम के लिये परमपूज्य स्वामी ऋतूदेव महाराज, पतंजली योगपीठ हरिद्वार स्वयंपाधारे है तथा उन्होने बाल संस्कार शिबिर को संबोधित किया। 
इस अवसर पर प्रमुख अतिथी, पतंजली योगपीठ राज्य प्रभारी महाराष्ट्र पूर्व कोषाध्यक्ष, प्रदीप काटेकर तथा ख्यातनाम वरिष्ठ योग  मार्गदर्शक, डॉ. जीवेश पंचभाई तथा स्थानिक नगरसेविका, श्रीमती आभाताई पांडे ने उपस्थित होकार मार्गदर्शन किया।


शिबिर के हर दिन का शुभारंभ प्रातः ठीक छे बजे उपस्थित महानुभावों के शुभ हस्ते दीप प्रज्वलन व भारत माता के प्रतिमा के पूजन तथा प्रार्थना के साथ हुआ है। इस शिबिर मे शेकडो नोंदणीकृत शिबिरार्थी, तथा बडी संख्या मे स्थानिक पालक, नागरिक, योगसाधक ने भाग लियाl महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय थी।
शिबिरार्थियों का सर्वांगीण विकास हो इस दृष्टिकोन से शिबिर मे शारीरिक व्यायाम, प्राणायाम, आसन के साथ साथ बौद्धिक विकास हेतू विभिन्न प्रकार के खेल पढाये गये और कारवाई गये। उपयुक्त तथा सकस आहार का महत्त्व बच्चों को समझाया गया। हमे अपने व्यवहार व आचरण में कैसे सुधारणा करना है, इसका शिबिरार्थियों को उपयुक्त तरीके से हसते खेळते मार्गदर्शन किया गया।

शिबिरार्थी को सकस तथा उपयुक्त, पोषक आहार कैसा हो इस कभी मार्गदर्शन किया गया।
बच्चों की सकस आहार के प्रति रुची बढे, इसलिये सभी शिबिरार्थियोको हर रोज अंकुरित आहार, फल तथा शुद्ध दूध वितरित किया गया। शिबिर के समापन दिन को सभी आयोजकोन की और से  शालेय भेटवस्तूये भी प्रदान की गई। इसे शिबिर का संचालन तथा नियोजन योग मार्गदर्शक प्रशांत जिभकाटे सर ने किया। इस सफल आयोजन के लिए योगशिक्षिका तथा वर्ग संचालिका सौ बबीता टांगले ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किये।

इस शिबिर के सफल आयोजन हेतू योग मार्गदर्शक प्रशांत जिभकाटे, योग शिक्षिका सौ बबीता टांगले, भारती गायधने, योगेश व सौ आरती आकरे, अरविंद व सौ बोरकर, सुरेश व सौ लता गावंडे, प्रभू रामखेडकर, पानतावणे सर, अशोक बिरहा, संध्या आसरे, सृष्टी जयस्वाल, माया खोब्रागडे,  मालती नीनावे, प्रतिभा रंगारी, करुणा चव्हाण, के नियोजनबद्ध समुचित सहयोग के साथ साथ सन्माननीय वरिष्ठ पदाधिकारी केदार शाहू, पुंडलिकराव ईजगीरवार, परमानंद बोपचे, अनिल अकुलवार, प्रदीप पाखोडे, जयंत तिघरे, विकास जवंजाळ, योगेश्वर चतुर, योगेश्वर माकडे, श्रुतिका कहाळकर, चित्रा हस्तक, सुनिता काळे, मेघना चेडगे तथा सभी योगसाधक एवं पालक वर्ग ने सहयोग किया है। इसलिये महानगरपालिका उद्यान, शांतीनगर मे यह शिबिर सफल हो पाया है ऐसी जानकारी आयोजन ने दी है।
समाचार 6334926705862109069
मुख्यपृष्ठ item