Loading...

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र वितरण संपन्न


नागपुर। सुमन सदाशिव इंग्लें फाउंडेशन की ओर से आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र वितरण समारोह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को बेहद प्रेमपूर्वक प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया और अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए। साथ ही मुख्य आयोजक सुनयना इंगळे खाडे जी से उन्होंने स्नेहपूर्वक कहा, मैं तुम्हारे लिए आया बेटा, जिससे आत्मीयता और अपनापन झलक उठा।

कार्यक्रम में निधि नितीन तेलगोटे, अमोल श्यामकुळे, डॉ. मीनाक्षी तेलगोटे एवं संगीता कावरे की विशेष उपस्थिति रही। इस उपक्रम की मुख्य आयोजक सुनयना इंगळे खाडे थीं तथा वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया के ज्यूरी मेंबर मनीष पाटील भी उपस्थित रहे। साथ ही CEO पवन सोलंकी सर का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम की सफलता हेतु हेमलता इंगळे, रजनी पालघणे, मीनाक्षी इंगळे, सतीश अलोणे, अल्का वाघमारे तथा आयोजक सुनील हिरेखन, सुनीता इंगळे, वामन सोमकुवर, संजय मोरे, तुषार पनके, पंकज दवंडे, नेहा पलघणे, अंजली डबरासे, सुदर्शन बारापात्रे, अनिल धकाते, नीलिमा धकाते, स्नेहा बागडे, राखी बोबडे, स्मिता भुसारी, रंजना खडक्कर, जया देशमुख, अनिता ठेंगरे, निलेश आवटे, रेखा भोंगडे और सारिका भिडे का  सहयोग प्राप्त हुआ।

साथ ही सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उनके योगदान से यह समारोह अत्यंत सुंदर, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय बन पाया।
छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास का जागर करते हुए नई पीढ़ी में इतिहास के प्रति गर्व और प्रेरणा निर्माण करने वाला यह विश्वविक्रम समारोह सभी के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। 
समाचार 5148636941379796717
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list