Loading...

चौपाल के अंतर्गत 'उपभोक्ता को शोषण से बचाए, ग्राहक को सही दाम दिलाएं' चर्चासत्र संपन्न


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन, हिंदी मोर भवन, झांसी रानी चौक सीताबर्डी, नागपुर में आयोजित किया गया। उपक्रम चौपाल के अंतर्गत संयोजक विजय तिवारी व सहसंयोजक‌ हेमंत कुमार पांडे के मार्गदर्शन में उपभोक्ता को शोषण से  बचाए, ग्राहक को सही दाम दिलाएं, इस विषय पर सुन्दर कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।

इस कार्यक्रम में मंच पर प्रमुख अतिथि रमेश मिश्रा‌ सेवा निवृत्त सहायक‌ अधिक्षक, जिला ग्राहक कमीशन, नागपुर व विशेष अतिथि डॉ.  विप्लब मजुमदार अध्यक्ष ग्राहक नया परिषद‌, नागपुर की उपस्थित रही। अतिथि रमेश मिश्रा का स्वागत मदन‌ गोपाल वाजपेई, विजय तिवारी ने किया।विशिष्ट अतिथि डॉ. विप्लब का स्वागत धीरज दुबे, डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट देकर किया।

प्रमुख अतिथि रमेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में  सर्व प्रथम विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के आयोजकों के प्रति  कृतज्ञता ज्ञापित । उपभोक्ता ‌और ग्राहक  के बारे में तकनीकी गड़बड़ी माप -तौल के बारे बताया। किस प्रकार से माप तौल की सही स्थिति रहनी चाहिए। जिससे ग्राहक को कम वजन‌ न मिले। विशिष्ट अतिथि डॉ विप्लब अपने  वक्तव्य में  किसी भी शिकायत को‌ आन‌लाइन‌ करना चाहिए। आनलाइन शिकायत को मुख्यालय में भेजना पड़ता है। आनलाइन शिकायत का कार्यालय में ‌सबूत रहता है। 

इस परिचर्चा  में माया शर्मा, माधुरी राउलकर, मदनगोपाल बाजपाई, धीरज दुबे, ए .जी. ‌मूले ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक व संचालन विजय तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल ‌बनाने में एडवोकेट जगत वाजपेई, अम्बरिश दुबे, अंजू पांडे, सौ लक्ष्मी दूबे, कृष्णा कपूर, हरेंद्र प्रसाद ओम प्रकाश  कहाते, आफताब कुछ उपस्थिती रही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया।
समाचार 1205106728318414651
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list