Loading...

संजय एवं शालिनी अग्रवाल का संपर्क और संवाद परिवार ने किया सम्मान


नागपुर। अतिरिक्त आयकर अयुक्त का केवल एक विदाई या सत्कार कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भावनाओं, आत्मीयता, अपनत्व और वर्षों से बने विश्वासपूर्ण संबंधों का एक अद्भुत उत्सव था।
कार्यक्रम की शोभा मंचासीन विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से और अधिक बढ़ गई। मंच पर संजय अग्रवाल एवं श्रीमती शालिनी अग्रवाल के साथ डॉ. उदय बोधनकर, चलपति राव एवं राजेन्द्र चांदोरकर की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष ऊँचाई प्रदान की।

इस अवसर पर COMHAD इंटरनेशनल से डॉ. यशवंत पाटिल, डॉ. विजय गुप्ते, डॉ. संजय उगेमुगे, आसुदानी बंधु, मुन्नाजी महाजन, आनंद शर्मा, रामनारायण मिश्रा, आर के अग्रवाल, अजय अग्रवाल, खंडेलवाल जी, दीपक बागड़ी, रोशन यादव, चंद्रशेखर गलगलीकर, प्रेम प्रकाश दुबे, विजय लोहिया, संजय अग्रवाल, प्रशांत काले, अरुण सिंघानिया सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, प्रोफेशनल एलायंस एवं समाज के विविध क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की स्नेहिल एवं प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत गरिमामयी बना दिया।

संजय अग्रवाल ने (संपर्क और संवाद) के माध्यम से केवल लोगों को जोड़ा ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तित्वों को एक ऐसे स्नेहिल सूत्र में बांधा, जहाँ संवाद, सहयोग और संवेदनाओं की अनवरत धारा प्रवाहित होती रही। आपके नेतृत्व, सरलता, विनम्रता और आत्मीय व्यवहार ने असंख्य लोगों के जीवन को स्पर्श किया है। आपने यह सिद्ध किया कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ मानवीय संबंधों को भी पूरी गरिमा और संवेदना के साथ निभाया जा सकता है। शालिनी अग्रवाल का स्नेह, सौम्यता और सहयोग भी सदैव इस परिवार की प्रेरणा रहा है। आपकी उपस्थिति ने हर आयोजन को आत्मीयता और गरिमा प्रदान की।

आज के इस भव्य कार्यक्रम की सफलता का श्रेय संपर्क और संवाद परिवार के सभी समर्पित साथियों को जाता है, जिन्होंने पूरे उत्साह, प्रेम और जिम्मेदारी के साथ आयोजन को यादगार बना दिया।
विशेष रूप से डॉ. संदीप अग्रवाल, सौरभ सिंह, अनंग कावड़े, भूषणजी, यतींद्र नाडकर्णी, प्रकाश माहुले, एम. एल. नारायण, लक्ष्मी मैडम एवं समस्त टीम सदस्यों का समर्पण और अथक परिश्रम सराहनीय रहा।
समाचार 317902816686859000
मुख्यपृष्ठ item