शालेय राज्य स्तरीय गतका स्पर्धा में नागपुर विभाग ने जीते पदक
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_315.html
नागपुर। क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र, राज्य पुणे, जिल्हा क्रीड़ा परिषद व जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, ठाणे द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय गतका स्पर्धा का आयोजन अचीवर कॉलेज, कल्याण में किया गया। जिसमें नागपुर विभाग की टीम ने सहभाग लेकर 11 पदक प्राप्त किए।
महिरा पठान स्वर्ण पदक, मिहिर बोदेले रजत पदक, तथा अब्दुल खान, गीतल बेलखोडे, आहना पठान, वेदांत रामटेके, मिताली पराते, रोशनी लाकडे, धनश्री फाल्के, विराज निखारे, चिन्मय सिंघाड़े सभी कास्य पदक प्राप्त किए।
सभी ने अपनी सफलता का श्रेय जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी नागपुर श्रीमती पल्लवी धात्रक मेम, क्रीड़ा कार्यकारी अधिकारी दीपाली सबाने मेम, सुनील ठाकरे (अध्यक्ष गतका एसोसिएशन नागपुर) किरण यादव (सचिव, गतका एसोसिएशन नागपुर) शुभम पडोले (कोषाध्यक्ष) तथा अपने माता पिता और प्रशिक्षक को दिया ।
