संवाद, सोच तथा समझ की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका हैं : संजय अग्रवाल
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_32.html
नागपुर। एस. बी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड रिसर्च में संवाद - ए मेंटरिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को 'संवाद से समाधान' विषय पर संबोधित करते हुए अपने बहुमूल्य अनुभव एवं प्रेरणादायी विचार साझा किए। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि प्रभावी संवाद, सकारात्मक सोच तथा आपसी समझ व्यक्तिगत, शैक्षणिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं लाभदायक सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के सीईओ संजीव अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. एस. एल. बड़जात्ये ने संजय अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति- चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रकांत राठौर (HOD, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेन्ट) तथा डॉ. लक्ष्मी महानत्तरे (MBA डिपार्टमेन्ट) की विशेष उपस्थिति रही।



