हिंदी सेवी प्रचारक सम्मान प्रदान
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_35.html
नागपुर। राष्ट्रभाषा संकुल सभागार, शंकरनगर नागपुर में अखिल भारतीय अभ्युदय बहुउद्देशीय संस्था ने अपने सचिव नरेंद्र दंढारे के कुशल नेतृत्व में विदर्भ के बारह हिंदी सेवकों को सम्मानित किया गया। उद्घाटक और प्रमुख अतिथि डॉ तेजिंदर सिंग रावल की उपस्थिति साथ ही सुप्रसिद्ध संत साहित्यकार डॉ नारायण निकम, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकार बी एस मिरगे विशेष रूप से मंच पर थे। उसी प्रकार डॉ विनय बाराहाते संस्था के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष आर्किटेक्ट वैद्यनाथ अय्यर जिन्होंने कार्यक्रम की भी अध्यक्षता की।
सभी मंचस्थ अतिथियों के हस्ते डॉ आभा सिंह, अर्चना राज चौबे, मधु पाटोदिया, मंजूषा किंजवडेकर, मुकेश कुमार सिंह, डॉ राजेश काले, डॉ दिनकर येवलेकर, ज्ञानेश्वर टाकले, दिलीप लकड़े, पारसनाथ शर्मा, विश्वजीत सेन्दूरसे और एडवोकेट डॉ रेखा बारहाते को सन 2025 - 26 का ‘हिंदी सेवी प्रचारक सम्मान’ प्रदान किया गया। समारोह का सूत्र संचालन अविनाश बागड़े और सम्मान कार्यक्रम का संचालन अनिल मालोकर ने किया। आभार प्रदर्शन नरेंद्र परिहार ने किया। प्रस्तावना और प्रमुख अतिथि का स्वागत नरेंद्र दंढारे ने किया।मंगेश जाधव, प्रसाद कुमार, चेतन कुमार ने कार्यक्रम सफलतार्थ अथक प्रयत्न किए।अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा पी आर एस आई के उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह, साहित्यकार रामकृष्ण सहस्रबुद्धे, रमा प्रवीर वर्मा, हेमलता मिश्र मानवी, देवयानी बनर्जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
