मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ते हुआ ऐतिहासिक पट्टा वितरण समारोह
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_733.html
सिंधी समाज के 400 कब्जाधारकों को मिले रहवासी एवं कमर्शियल फ्री होल्ड मालकी हक्क पट्टे
नागपुर। सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण उस समय साकार हुआ जब जरीपटका स्थित महात्मा गांधी हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ते लगभग 400 लीज धारकों एवं कब्जाधारकों को रहवासी एवं कमर्शियल फ्री होल्ड मालकी हक्क पट्टों का वितरण किया गया। वर्षों से अपने मालिकाना हक्क के लिए संघर्ष कर रहे सिंधी समाज को महाराष्ट्र शासन द्वारा यह ऐतिहासिक सौगात प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन विदर्भ सिंधी विकास परिषद द्वारा किया गया था।
समारोह में भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी, उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सिंधु सभा महेंद्र तीरथानी, राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय सिंधु सभा मा. घनश्याम कुकरेजा, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, नागरसेविका प्रमिला मथरानी, सुषमा चौधरी, नगरसेवक महेंद्र धनविजय, कुमारी लक्ष्मी हत्तीठेले, शेषराव गोतमारे, संजय चावरे, किरण मनपिया, निरंजना पाटिल, जितेंद्रसिंह ठाकुर, स्वागताध्यक्ष डॉ. विंकी रुघवानी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि सिंधी समाज ने वर्षों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और महाराष्ट्र सरकार ने समाज को न्याय देने का कार्य किया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सिंधी समाज के जिन नागरिकों को अब तक मालिकाना हक्क प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें भी जल्द से जल्द उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा व्यापारी आघाडी प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र (विक्की) कुकरेजा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सिंधी समाज के लिए किए गए इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह दिन पूरे सिंधी समाज के लिए गौरव और सम्मान का दिन है।
कार्यक्रम में हाल ही में विभिन्न नगरपालिकाओं एवं महानगरपालिकाओं में निर्वाचित हुए पूरे विदर्भ के सिंधी समाज के धुरंधर नगरसेवकों का भव्य सत्कार किया गया। विशेष रूप से अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी का जोरदार स्वागत मा. मुख्यमंत्री के हस्ते किया गया। जिन विदर्भ के नगरसेवकों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया उनमें प्रमुख रूप से हरीश आलमचंदानी, घनश्याम मूलचंदानी, प्रमिला मथरानी, महेश मूलचंदानी, स्नेहा लुल्ला, गौरी मेघवानी, मनोज बजाज, हेमा आसवानी, विनोद वाधवानी, भारत जेठवानी, विजय आचारानी, रजनी मूलचंदानी, मनीष जेठानी, राजीव (पिंकू) आसवानी,
सुरेश गुलाबचंद आहूजा, प्रदीप जयसिंघानी, दीपक कुमार वाधवानी, लक्ष्मणदास आयलानी, हेमलता माखीजानी, पंकज नानवानी, पूर्ण कुमार चंदवानी, जितेश जीवनानी, राहुल सतवानी, खुशबू साधवानी, राजू जेठानी, पूजा अरोरा, सत्यानंद थधानी, जया हरसवानी, दीपक आहूजा, रवि कुकरेजा, ममता धामेचा, अनिल जयसोटवानी, विद्यासागर निरंकारी तथा गुलराजम कुंदवानी सहित कुल 36 जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश आनंदानी, संजय चौधरी, राजेश बटवानी, मनीष दासवानी, जगदीश वंजानी, पंकज विधानी का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के नागरिक, विभिन्न दरबारों, पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवा संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे समारोह में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। समाज के लोगों ने इसे सिंधी समाज के इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया।
