Loading...

हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं को लेकर शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष ने दिया अधीक्षक को ज्ञापन


समस्या हल न हुई तो आंदोलन की दी चेतावनी

नागपुर। इंदिरा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल, नागपुर में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। गरीब मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष, पूर्व विदर्भ की ओर से आज अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की गई। 

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि ‘यदि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उचित सेवा नहीं मिली तो शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष आंदोलन का रास्ता अपनाएगा’। इस मामले का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विशेष कार्य अधिकारी मंगेश चिवटे ने मंत्रालय, मुंबई से संबंधित अधिकारियों से तत्काल जवाब-तलब किया और उन्हें फटकार लगाई।

ज्ञापन के मुख्य बिंदु : सफाई की कमी- अस्पताल और शौचालय परिसर में नियमित सफाई नहीं होने से चारों ओर गंदगी फैली है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अशुद्ध पेयजल- मरीजों को पीने के लिए काई युक्त पानी मिल रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जांच की अपर्याप्त व्यवस्था- एक्स-रे मशीनों की संख्या बेहद कम होने से मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। डॉक्टरों की कमी- वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाकर मरीजों का समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं की जानकारी का अभाव- सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम जनता तक नहीं पहुंच रही है। इसके लिए अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता या मार्गदर्शक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। सुरक्षा का मुद्दा- अस्पताल परिसर में बाहरी लोग शराब पीकर सोते हैं, जिससे मरीजों और परिजनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पूर्व विदर्भ प्रमुख प्रवीण लता बालमुकुंद शर्मा ने अधीक्षक से अनुरोध किया कि इन समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर सुधार किया जाए। गुणवत्तापूर्ण और सुचारू स्वास्थ्य सेवा पाना मरीजों का अधिकार है, प्रशासन इसे गंभीरता से ले।
ज्ञापन सौंपते समय पूर्व विदर्भ प्रमुख प्रवीण शर्मा, विदर्भ प्रमुख नेहा अंबादे, जिला प्रमुख सचिन शर्मा, जिला समन्वयक सुशील हातीथेले, संपर्क प्रमुख रमेश डोके, विवेक दस्तुरे, जगदीश गुप्ता, कपुर सिंग, शहर प्रमुख महिमा शर्मा, समाजसेविका सगुण बेडेकर, कामठी विधानसभा विभाग प्रमुख संतोष समुद्रे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व आरोग्य दूत उपस्थित थे।
समाचार 7931873582922769784
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list