विदर्भ डर्मेटोलॉजिकल सोसायटी - 2026' 27 कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह
https://www.zeromilepress.com/2026/05/2026-27.html
एक्ज़ेमेटस डर्मेटाइटिस पर सीएमई आयोजित
नागपुर। विदर्भ डर्मेटोलॉजिकल सोसायटी (VDS) द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए पदस्थापना समारोह तथा 'एक्ज़ेमेटस डर्मेटाइटिस के प्रबंधन : एक व्यावहारिक दृष्टिकोण' विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल तुली इम्पीरियल, रामदासपेठ, नागपुर में किया गया। इस अवसर पर विदर्भ क्षेत्र के अनेक त्वचा रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. विद्या खारकर मुख्य अतिथि तथा डॉ. जयंत लांजेवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नंदिता गावंडे एवं डॉ. हेतल बजाज ने किया। पदस्थापना समारोह में डॉ. सुशील पांडे ने अध्यक्ष तथा डॉ. सतीश अदुलकर ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। नई कार्यकारिणी में डॉ. रूपा अदातिया एवं डॉ. पुष्पा आर्या उपाध्यक्ष, डॉ. संदीप अग्रवाल एवं डॉ. ईशा अग्रवाल संयुक्त सचिव तथा डॉ. सौरभ जायसवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए।
सोसायटी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आसरा खुमुशी एवं सचिव डॉ. प्रियंका मागिया का उनके उल्लेखनीय योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। सीएमई के अंतर्गत डॉ. विद्या खारकर ने 'न्यूरोडर्मेटाइटिस के विभिन्न रूप' विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें रोग के विविध स्वरूपों और उपचार संबंधी चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात डॉ. विक्रांत सावजी ने 'एक्ज़ेमेटस डर्मेटाइटिस में सिस्टमिक थेरेपी एवं केस आधारित चर्चा' विषय पर व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक्ज़िमा प्रबंधन पर आयोजित पैनल चर्चा रही, जिसका संचालन डॉ. भूषण मडके ने किया। पैनल में डॉ. विनीत दुबे एवं डॉ. सलील गानू सहित विशेषज्ञों ने भाग लिया। चर्चा में चिकित्सकीय चुनौतियों और व्यवहारिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। यह कार्यक्रम अपनी वैज्ञानिक गुणवत्ता, व्यावहारिक उपयोगिता और उत्कृष्ट आयोजन के लिए सराहा गया। कार्यक्रम को इंटास फार्मास्युटिकल्स का सहयोग प्राप्त हुआ।
