गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र की प्रसाद किट कोटेचा को गुप्ता ने प्रदान की
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_44.html
नागपुर। नगरसेवक अतुल कोटेचा का मनपा नागपुर में नगरसेवक मनोनीत होने के निमित्त गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष पदमेश गुप्ता ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।
श्री गुप्ता ने भेंट स्वरूप केंद्र में विकसित कामधेनु कृषि तंत्र से उगाया हुआ ऑरगॅनिक चावल एवं भारतीय गाय के दूध से निर्मित शुद्ध धी की प्रसाद किट प्रदान की।
अतुल कोटेचा नागपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी, समाज सेवक, विदर्भ की बात- हिन्दी दैनिक के संस्थापक संचालक एवं गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र के मार्गदर्शक मंडल के माननीय सदस्य हैं।
