मनपा उद्यान, शांतीनगर मे ‘बाल संस्कार तथा योग शिबिर’ का शुभारंभ
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_4451.html
नागपुर। आज गुरुवार, दिनांक २१ मई २०२६ को, श्री गुरुपुष्यामृत योग के पावन पर्वपर गुरुकुल योग वर्ग, मनपा उद्यान शांतीनगर मे बाल संस्कार तथा योग शिबिर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा भारत माता के पूजन से हुआ।
आज के वर्ग के प्रथम सत्र का मार्गदर्शन पतंजली युवा भारत, नागपूर जिल्हा प्रभारी, देविदासजी ठाकूर द्वारा किया गया। आज आपने बच्चन को बडी ही सहजता के साथ मे हसते खेलते हुए शारीरिक व्यायाम, सूर्यनमस्कार तथा विविध प्रकारके आसन करवाये l बच्चों ने इस शिबिर का बहुत आनंद लिया।
शिबिर के द्वितीय सत्र में योग शिक्षिका तथा वर्ग संचालिका सौ. बबीता टांगले और सौ श्रुतिका कहाळकर ने प्रेरणादायी संगीत पर शिबिरार्थींयों से आनंददायक योगीक नृत्य करवाये। शिबिर के अंत मे सभी उपस्थितों को तथा शिबिरार्थीयौ को केसर युक्त गोमाता का शुद्ध दूध व बिस्कीट का वितरण किया गया। बच्चों को हमारे गोमाता और उसके दूध का महत्व समझे इसलिये यह उपक्रम किया गया।
आज के शिबिर मे स्थानिक नगरसेवक रामभाऊ अंबुलकर स्वयं उपस्थित थे। इस शिबिर का संचालन योगशिक्षक प्रशांत जीभकाटे सर कर रहे है। आज शिबिर के प्रथम दिन ही १२५ नोंदणीकृत शिबिरार्थी और बडी संख्या मे पालक गन उपस्थित थे l
इस शिबिर के सफलता हेतू, महानगरपालिका योग वर्ग संचालिका सौ बबीता टांगले, योगशिक्षक प्रशांत जिभकाटे, अरविंद बोरकर, योगेश आकरे, भारती गायधने, सुरेश गावंडे, प्रभु रामखेडकर, संध्या आसरे, लता गावंडे, आरती आकरे, घाटोळे, माया खोब्रागडे, जैस्वाल तथा योग वर्ग के सभी साधक उत्स्फूर्तता के साथ मे प्रयासरत है।
