जमील अंसारी 'समाज क्रांति' पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_480.html
नागपुर। राष्ट्रीय मज़दूर सेना की ओर से अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर डॉ बाबासाहब आम्बेडकर के विचारों को एवं संविधान के महत्व को अपनी कविताओं, शायरी के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए तथा मज़दूर संगठन के पद पर रहते हुए मज़दूरों के हित में किए गए कार्य को ध्यान में रखते हुए विराट जिला स्तरीय कामगार सम्मेलन नागपुर में हिन्दी, मराठी, उर्दू कवि हास्य व्यंग्य शिल्पी राज्य परिवहन कास्ट्राइब संगठन के पूर्व अध्यक्ष जमील अंसारी (जमील अहमद जमील) को डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर समाज क्रांति पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार संगठन के विदर्भ अध्यक्ष एडवोकेट विजय पाटिल के हस्ते प्रदान किया गया।
