धमगाये नगर में मनाई बुद्ध जयंती
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_603.html
नागपुर। धमगाये नगर में बुद्ध जयंती श्रद्धा सहित मनाई गई. प्रारंभ में उमा दरवाडे, संगीता मेश्राम, पूर्णिमा मेश्राम, रवि मेश्राम, गिरीश चंदवानी, गोपाल थावानी, मुरलीधर पुरोहित ने दीप प्रज्वलित किया. बुद्ध- गीतों के माध्यम से आदरांजलि अर्पित की. अतिथियों ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
गौतम बुद्ध की सामूहिक वंदना, त्रिशरण पंचशील के पालन करने का संकल्प लिया गया. बुद्ध- वंदना के पश्चात खीर- पूड़ी का वितरण हुआ. सफलतार्थ उमा दीदी, संगीता मेश्राम, पूर्णिमा मेश्राम, रवि मेश्राम, चंद्रकला दरवाडे, श्यामल गेडाम, दीपा सावरकर, विजय केकाड़े, गिरीश चंदवानी आदि ने प्रयास किए.
