सामाजिक स्तर पर आर्थिक दृष्टि से हमे विद्यार्थीयों के पालक बनने की आवश्यकता : सुरेश शर्मा
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_628.html
नागपुर। राजस्थानी ब्रह्म समाज नागपुर द्वारा ग्रीष्म परीक्षा में सफल हुवे गुणवान विद्यार्थियों का अभिनंदन एवं मार्गदर्शन समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर अतिथि के रूप में बैद्यनाथ समूह के प्रमुख सुरेश शर्मा, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. विवेक नानोटी, रामनिवास पारीक, महेश पुरोहित, महेंद्र शर्मा, संजय पालीवाल, विनोद चतुर्वेदी प्रमुखता से उपस्थित थे।
इस अवसर पर विवेक नानोटी ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ साथ आज के रिलेवेंट कोर्सेस की जानकारी दी साथ ही ओपन केटेगिरी के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के बारे में बताया व पालको से विद्यार्थियों की रुचि अनुसार उन्हें ही निर्णय लेने में सक्षम बनने में मदद करने की आवश्यकता बताया।
बैद्यनाथ समूह के प्रमुख सुरेश शर्मा ने कहा की सामाजिक स्तर पर आर्थिक दृष्टि से हमे पालक बनने की आवश्यकता है, आज हमने जो पाया उसे सामाजिक स्तर पर लौटने का समय है इसी से आने वाली पीढ़ी मजबूती से आगे बढ़ेगी।
सभी अतिथियों का स्वागत ब्रह्म समाज के अध्यक्ष विश्वजीत भगत, आनंद चौबे, राकेश मिश्रा, वीणा शर्मा इन्होंने किया। समारोह का संचालन संजय शर्मा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित थे।
