रविशंकर से भेंट कर लिया आशीर्वाद
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_639.html
नागपुर। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70 वें जन्मोत्सव एवं ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45 वें स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भाजपा व्यापारी आघाडी के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा अपनी धर्मपत्नी राखी कुकरेजा के साथ बेंगलुरु स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर पहुँचे।
इस दौरान उन्होंने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, सत्संग का लाभ लिया तथा द आर्ट ऑफ लिविंग की विभिन्न सेवाओं, संस्थानों एवं संपूर्ण परिसर का भ्रमण किया। यह आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी अनुभव उनके जीवन के लिए अत्यंत विशेष और स्मरणीय रहा।