अतिक्रमण कार्रवाई के नाम पर फल सब्जियां जब्त करना न्यायसंगत नहीँ!
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_645.html
तोतवानी के नेतृत्व में सहा आयुक्त जाधव से मिला शिष्टमंडल
नागपुर। खामला सब्जी बाजार के दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर बार - बार परेशान किया जा रहा हैं। आये दिन दस्ते द्वारा दुकानदारों पर कार्रवाई करने से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर वे मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी के नेतृत्व में लक्ष्मीनगर झोन के सहा आयुक्त धनंजय जाधव से मिले। तोतवानी ने सहा आयुक्त को जानकारी दी कि 50 वर्षों से खामला मार्ग में सब्जी व फल का बाजार लगता है।
खामला मुख्य मार्ग का आय आर डी पी के अंतर्गत 30 मीटर चौड़ाईकरण का कार्य शुरू हुआ था, तब दुकानदारों को तत्कालीन मनपा आयुक्त चंद्रशेखर ने यहाँ मौजूदा स्थान पर स्थानांतरित किया था। तब से वे यहीं रेल्वे क्रासिंग के पास व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है।
हाईकोर्ट के निर्णयनुसार उनको व्यवसाय हेतु लायसेंस, कार्ड बनाकर दिए गए। फिर भी आये दिन मनपा दस्ते द्वारा सब्जी, फल , ठेले, वजन मशीन जप्त किये जाने से न केवल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है बल्कि आर्थिक व मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। वे अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में नही है, फुटकर विक्रेताओं की प्रयायी, स्थायी व्यवस्था करने की मांग भी की गई। शीघ्रता से इस ओर ध्यान न दिया गया तो तीव्र आंदोलन का इशारा भी तोतवानी ने दिया।
तोतवानी ने कहा कि सब्जी, फल जब्ती करना न्यायसंगत नही है। सहा आयुक्त जाधव ने मांगो पर विचार कर योग्य कदम उठाने व फल, सब्जी जब्ती नही करने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया।
शिष्टमंडल में रंजन गुप्ता, गुड्डु साहू, मोरेश्वर देशमुख, कामलाबाई राऊत, अशरफी साहू, अमित साहू, सुनील खुबाकलर, सुरेश साह, अनीता खुबाकलर, अर्जुन साहू, अरविंद साहू, हर्ष साहू, विनोद गुप्ता, विपिन साहू, कमलेश पटेल, अथर्व देशमुख, ममता साहू, पिंटू साहू, रंजन साहू, आशा देशमुख, मोहन साहू, मुकेश साहू, मकसद अहमद, दीपक भूरे, संजय साह, अनिल साह, अनीता साहू, राजेश्वर साह, शामलाल गुप्ता, देवनाथ गुप्ता, हैपी गुप्ता, विशाल साह, राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में सब्जी, फल विक्रेताओं का समावेश था।

