Loading...

लक्ष्मी सावरकर को अखिल भारतीय तैलिक शाहू महासभा ने किया सम्मानित


नागपुर/जबलपुर। मध्यप्रदेश, जबलपुर मे दो दिवसीय 23 और 24 मई को अखिल भारतीय तैलिक साहू (तेली समाज) महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक मे कम समय मे सर्वाधिक आजीवन सभासद बनाने पर राष्ट्रीय महिला कार्याध्यक्ष सौ लक्ष्मी पंढरी सावरकर को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जयदत्त अण्णा क्षीरसागर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आभा साहु के हाथों शाल एवं स्मृतीचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन मे महिला सशक्तिकरण, समाज की एक जुटता, राजनीतिक भागीदारी, मजबूत प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

इस समय मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त अण्णा क्षीरसागर, केंद्रीय मंत्री तोखन साहु, मध्यप्रदेश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक संदीप साहू, विधायक बंटी साहू, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, अप्पर महासचिव डॉ. अरुण भस्मे, कोषाध्यक्ष अमरेंद्रजी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आभाताई सभी प्रकोष्ट के अध्यक्ष, छत्तीसगढ, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से आये सभी वरिष्ठ पदाधिकारी समाज बांधव उपस्थित थे।

लक्ष्मी सावरकर को अखिल भारतीय तैलिक शाहू महासभा द्वारा सम्मानित करने पर मित्र, परिवार और शुभचिन्तकों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।
समाचार 1317639329120789018
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list