Loading...

सृजन बिंब प्रकाशन की नौवीं वर्षगांठ में पुस्तकों पर सार्थक चर्चा सम्पन्न


नागपुर। सृजन बिंब प्रकाशन, नागपुर की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नव प्रकाशित पुस्तकों पर साहित्यिक चर्चा-सत्र का आयोजन हुआ। प्रकाशन की निदेशक रीमा दीवान चड्ढा द्वारा रवि भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में  नागपुर के सुपरिचित विद्वजनों की उपस्थिति महनीय रही। मंचासीन अतिथियों में डॉ. गोविंद प्रसाद उपाध्याय (आयुर्वेदाचार्य, संपादक - पावन परंपरा), डॉ. राजेंद्र पटोरिया (वरिष्ठ व्यंग्यकार), सीए डॉ. तेजिंदर सिंह रावल  (बहुभाषाविद्, वरिष्ठ लेखक) एवं सीए हेमंत लोढ़ा (वरिष्ठ विचारक व लेखक) की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को ऊँचाई प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष बुद्धराजा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व सभी आमंत्रित अतिथियों के दीप प्रज्वलन से हुआl 


सर्वप्रथम रीमा दीवान चड्ढा ने सृजन बिंब प्रकाशन के नौ साल के मुश्किल किंतु सफलता पूर्वक जारी सफर पर प्रकाश डाला । उसके पश्चात सद्यः प्रकाशित पुस्तकों राम नाम की लूट - लेखक राजेश नामदेव , अंतत: - लेखिका नीलिमा करैया (नर्मदापुरम), सबसे कीमती फ्री है - डाॅ.ज्योति गजभिए, स्मृतियों का नील गगन - श्याम सुंदर सिंह चौहान और सृजन के शिखर - रीमा दीवान चड्ढा पर सार्थक एवं गहन चर्चा हुई।


आमंत्रित वक्ताओं में डॉ. रेणु बाली, डॉ. आभा सिंह, डॉ. शुचिस्मिता मिश्रा , डॉ. मधुलता व्यास , अर्चना राज चौबे  , डाॅ.संदीप अग्रवाल, वंदना सहाय , शगुफ़्ता यास्मीन तथा सुमति बिसेन ने पुस्तकों पर सार्थक चर्चा की और खूबियों के साथ कमियों पर भी प्रकाश डाला । लेखक राजेश नामदेव एवं लेखिका डाॅ.ज्योति गजभिए सभागार में उपस्थित थे। 


माधुरी मिश्रा 'मधु ' ने कार्यक्रम का सधा हुआ संचालन किया। सभी तस्वीरें व वीडियो जिगिशा शाह ने लिए। रायपुर से आईं  प्राध्यापिका विम्मी जग्गी विशेष रूप से आयोजन में उपस्थित थीं। विदुषी सखियों में मधु गुप्ता , डाॅ.कामिनी शुक्ला, प्रीति कटकवार,  सुजाता दुबे, सुषमा शर्मा, सुनीता शर्मा और अर्चना चौरसिया उपस्थित थीं। नागपुर के विद्वजनों में व्यंग्यकार नीरज व्यास,  डाॅ.प्रकाश आचार्य, संजय अग्रवाल, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, सौरभ सिंह और प्रशांत वानखेड़े की गरिमामय उपस्थिति रही। सुजाता दुबे को सभी आयोजनों में नि:स्वार्थ भाव से पेय जल की व्यवस्था करने हेतु सम्मानित किया गया। माधुरी मिश्रा 'मधु' के औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ आयोजन का समापन हुआ।
समाचार 8734349996390990919
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list