युगधारा फाउंडेशन की सरस काव्य संध्या सम्पन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_725.html
कवियों ने समसामयिक रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को बनाया सफल
नागपुर। युगधारा फाउंडेशन, महाराष्ट्र इकाई के तत्वावधान में आयोजित काव्य संध्या में उपस्थित कवियों ने समसामयिक रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को सफल बनाया। ऑनलाइन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुम्बई के डॉ कृपा शंकर मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नागपुर के जय प्रकाश शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में नासिक से ठाकुर भरत सिंह जैसे वरिष्ठ रचनाकार आभासी मंच पर उपस्थित रहे l
इसके अतिरिक्त संस्था के संरक्षक और सुप्रसिद्ध भू वैज्ञानिक और साहित्यकार डॉ. मुकुंद नी जोशी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। सर्व प्रथम सत्यभामा सिंह जिया ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की, अतिथियों का स्वागत रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने और कार्यक्रम का कुशल संचालन मंजूषा किंजवड़ेकर ने किया। काव्य पाठ करने वालों में मुम्बई से अल्लढ़ असरदार, मृदुल तिवारी महक, नागपुर से अविनाश बागड़े, डॉ जयप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र हर्डे शामिल थे।
