संत वसणशाह दरबार में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_839.html
संतों का पुण्य सिमरन भी
नागपुर। जरीपटका स्थित संत वसणशाह दरबार में वेद फाउंडेशन द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.किया गया. संतों के जयकारे लगाते हुए महाआरती की गई. साईं कमल कुमार जग्यासी की प्रमुख उपस्थिति में "एक शाम, संतों के नाम" में भक्ति गीत पेश किए गए. महिलाओं ने श्रीगुरुओं की अमृतवाणी का पाठ किया. साईं मोहनलाल जग्यासी, साईं ठाकुरदास जग्यासी,ऊ सुरेश जग्यासी, कंचन जग्यासी, राजा जग्यासी, यश कुमार साई आदि की उपस्थिति में प्रवचन हुए.
पल्लव साहिब के माध्यम से सभी की मनोकामना पूर्तिऊ की प्रार्थना की गई. शनि अमावस्या भी आस्था सहित मनाई गई. सफलतार्थ राकेश गुरवानी, नितिन गोदानी, पवन वाधवानी, प्रवीण गोदानी, नानू गोदानी, हरीश चौधरी, अशोक आडवाणी, विजय विधानी, गगन जेसवानी रायपुर, पंकज हरवानी रायपुर, मुरली महाराज स्वामी आदि ने प्रयास किए.
