Loading...

डिजिटल युग में करियर का सुनहरा अवसर


राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में बी.एससी. (ऑनर्स) ईआरपी और एसएपी पाठ्यक्रम शुरू

बदलते डिजिटल और औद्योगिक युग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक और रोजगारोन्मुख बी.एससी. (ऑनर्स) ईआरपी और एसएपी का अभिनव डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विदर्भ के विद्यार्थियों को अब अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

विश्वविद्यालय ने उद्योग क्षेत्र में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योग प्रबंधन, डिजिटल ऑटोमेशन और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को एक वर्ष की इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

वैश्विक कंपनियों में रोजगार के बड़े अवसर :

आज दुनिया भर की बहुराष्ट्रीय कंपनियों, बैंकों, स्वास्थ्य सेवा संस्थानों, लॉजिस्टिक्स कंपनियों और सरकारी विभागों में ईआरपी और एसएपी प्रणालियों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इसलिए इस क्षेत्र में प्रशिक्षित विद्यार्थियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

इस पाठ्यक्रम से स्नातक होने वाले विद्यार्थियों को निम्नलिखित पदों पर करियर के अवसर प्राप्त हो सकते हैं :

ERP Consultant
SAP Analyst
Business Process Analyst
SAP Technical Associate
Database Administrator
SAP ABAP Developer
ERP Support Executive
Enterprise Analytics Specialist

पाठ्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ :

उद्योगोन्मुख एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम
लाइव प्रोजेक्ट एवं प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन
एक वर्ष की इंटर्नशिप सुविधा
आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ
सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण
प्लेसमेंट सहायता और करियर मार्गदर्शन

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर :

पाठ्यक्रम में एसएपी मटेरियल मैनेजमेंट, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन, एबीएपी प्रोग्रामिंग, डेटाबेस सिस्टम्स, बिजनेस एनालिटिक्स, क्लाउड टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइज मैनेजमेंट जैसे आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है।

विद्यार्थियों के लिए बड़ा लाभ :

इस नए पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उद्योग क्षेत्र में प्रत्यक्ष कार्य अनुभव प्राप्त होगा। इससे उन्हें कॉर्पोरेट संस्कृति की समझ, संवाद कौशल, समस्या समाधान क्षमता और नेतृत्व गुण विकसित करने में सहायता मिलेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि- विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें वैश्विक रोजगार बाजार के लिए सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, विप्रो, एक्सेंचर, कैपजेमिनी, डेलॉइट और आईबीएम जैसी अग्रणी कंपनियों में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की भारी मांग होने के कारण यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए करियर का नया मार्ग साबित होगा।
विदर्भ के विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम लोकल टू ग्लोबल की नई पहचान स्थापित करने वाला साबित होगा और डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- दिवाकर मोहोड
   नागपुर, महाराष्ट्र 
समाचार 451959090014007526
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list