Loading...

पेट्रोल-डीजल पर वैट और सरचार्ज रद्द करें : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मांग


पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश बंग के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन

हिंगना। अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और ईंधन की आसमान छूती कीमतों के कारण आम जनता की कमर टूट चुकी है, इसलिए राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट तथा सरचार्ज तुरंत रद्द कर जनता को महंगाई से राहत दे, इस मांग के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी की ओर से हिंगना में तीव्र भावनाएं व्यक्त की गईं। पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश बंग के नेतृत्व में हिंगना के तहसीलदार के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को इस संदर्भ में एक आग्रही ज्ञापन सौंपा गया।

नागपुर सहित पूरे जिले में फिलहाल पेट्रोल १११.१२ रुपये प्रति लीटर और डीजल ९६.८६ रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। पिछले महज १० दिनों में लगातार चौथी बार यह मूल्यवृद्धि की गई है, जिसमें पेट्रोल की कीमत में २ रुपये ६१ पैसे और डीजल की कीमत में २ रुपये ७१ पैसे की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। ईंधन के दाम लगातार बढ़ने के कारण खाद्य तेल, सब्जियां और अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे नागरिकों में भारी असंतोष निर्माण होने की बात ज्ञापन में कही गई है। वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल पर करीब २५ प्रतिशत वैट और १० रुपये १२ पैसे प्रति लीटर सरचार्ज, जबकि डीजल पर २४ प्रतिशत वैट और ३ रुपये प्रति लीटर सरचार्ज वसूला जाता है। यदि यह टैक्स पूरी तरह से रद्द कर दिया जाए, तो पेट्रोल सीधे ७० से ८० रुपये में उपलब्ध हो सकता है, जिससे राज्य के किसानों, आम नौकरीपेशा लोगों और व्यापारी वर्ग को बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी, यह मांग दिनेश बंग ने इस अवसर पर की।

यह ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी के वानाडोंगरी शहराध्यक्ष हरिभाऊ रसाळ, पार्टी के गुट नेता व नगरसेवक अनुप डाखळे, डिगडोह नगर परिषद के नगरसेवक सुरेश काळबांडे, नारायण डाखळे, रामशंकर गुप्ता, प्रभूजी बिसेन, अनिल तुरारे, पूर्व पंचायत समिति उपसभापति उमेशसिंह राजपूत, बंटी भांगे, शैलेश राय, उपसरपंच सिराज शेटे, नारायण सातपुते, सौरभ आगरकर, शेख रफीक, लक्ष्मण बोदलखंडे और पुरूषोत्तम साकोरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही हिंगना नगर पंचायत के नगरसेवक दादाराव इटनकर, नरेंद्र बर्वेकर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील बोंदाडे, उपसरपंच दिनेश ढेंगरे, दिलीप उमाटे, रौनक खराबे, दीपावली कोहाड, सुनीता नागपुरे, मंगला इटणकर सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी के कई वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सरकार ने यदि इस मांग पर सकारात्मक विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी कार्यकर्ताओं ने दी है।
समाचार 4217622390134968234
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list