Loading...

बाबू सोमनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की नागपुर इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न


नागपुर। बाबू सोमनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की नागपुर इकाई  की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी अपनी पूर्ण गरिमा के साथ गूगल मीट पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण सहस्त्र बुद्धे ने की। विशिष्ट अतिथि मुंबई से संस्था सचिव सत्यभामा सिंह  रहीं। प्रमुख अतिथि निशि मंजवानी थी। कार्यक्रम का बहुत सुंदर संचालन श्रीमती रीमा दीवान चड्ढा ने किया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ नागपुर इकाई अध्यक्ष श्रीमती शशि भार्गव प्रज्ञा की सरस्वती वंदना से हुआ। विदुषी सीमा श्रीवास्तव ने सामाजिक विषय वर्तमान बदलते परिवेश में प्रेम भाव एवं माता-पिता की वृद्धावस्था की समस्याओं पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव सत्यभामा सिंह ने बाबू सोमनाथ मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की प्रेरणा एवं उद्देश्य से सभी  को अवगत करवाया। 

 काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे, नागपुर के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार नीरज व्यास, डॉ. मधु लता व्यास,  शशि भार्गव, प्रज्ञा, सत्यभामा सिंह, निशि मंजवानी, रीमा चड्ढा, सुरेखा खरे, सुषमा शर्मा, उमा हरगण, विशाखा खंडेलवाल, नीरजा ठाकुर, शिवांगी सिंह, रितु असाई ,सीमा श्रीवास्तव आदि ने  काव्य पाठ किया। अध्यक्ष रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने संस्था को अपना मार्ग दर्शन दिया। आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
समाचार 245410907988860328
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list