डॉ. प्रियंका सिंह के म्युजिकल व्हिडीयो अलबम ROCKING 70'S की तैयारी शुरु
https://www.zeromilepress.com/2026/05/rocking-70s.html
आशा भोंसले को समर्पित होगा यह व्हिडीओ अलबम
नागपुर। डॉ. प्रियंका सिंह- डायरेक्टर ऑफ प्रियंकास टिप्स अँड टोस अकाडमी, बेझनबाग, नागपुर ने बताया कि आज से 15 वर्ष पहले (12 मई 2012) इसी शहर में इसी प्रेस क्लब में पहली बार मेरे पहले म्युजिकल ऑडियो अलबम की प्रेस रिलीज हुई थी। जो नागपुर शहर की पहली ऑडियो अलबम थी। जो सी.पी. लॉन मे गजल गायिका पिनाज मसानीजी द्वारा विमोचीत हुई थी। यही मुझे सिटी सिंगर का खिताब मिला था। उस ऑडियो अलबम का नाम था पहली बार जिसमे 10 गाने थे जिसमें मेरी माँ और मैने लिखा और सुर दिया था। यह अलबम टी सिरीज के द्वारा लॉच हुई थी।
इस म्युजिकल व्हिडीयो अलबम ROCKING 70'S की तैयारी इस माह के अंत से शुरु हो जाएगी। इस अलबम का ऑडियो अलबम 2023 में आशा भोंसलेजी के द्वारा रिलीज हो चुका है। इस ऑडियों में 16 नॉन स्टॉप 70 और 80 के दशक के चुलबुले और महमोहक गाने है। ये सभी गाने आशा भोंसलेजी को समर्पित है। यह व्हिडीयो का विमोचन सप्टेंबर को इस महान गायिका के जन्मदिन पर होगा।
इस म्युजिकल व्हिडीया अलबम ROCKING 70'S में शहर के उन स्टुडेंट को इसमें चांस मिलेगा ऑडिशन और टॅलेंट हंट के द्वारा 50 से 60 स्टुडेंट दिखेंगें। गानों के किरदार में हर स्टुडेंट को ढलना होगा, स्टुडेंट को एक्टिंग, फोटोग्राफी के एंगल्स और एक्सप्रेशन सिखाएँ जायेंगे। आजतक इन 16 सालों में किसी भी कार्यक्रम में किसी से भी एक भी रुपया नहीं लिया गया, पर इस बार मात्र 10,000/- लेकर स्टुडेंट को इस व्हिडीयो अलबम मे चांस मिलेगा। ये शुल्क इस लिये लिया जा रहा है की ताकि स्टुडेंट अपने काम, और समय को वैल्यू दे सके। वरना आजकल तीन लाख, पाँच लाख के नीचे बात ही नहीं करते।
अपने काम में जो सबसे बडी खासियत है कि हमारी अकाडमी में अशलीलता नहीं चलती हम इन सबसे दूर रहकर खुद और स्टुडेंट के बीच मे काम करते है, इसी उद्देश से चलते है कि हमारे पास जबतक कोई स्टुडेंट रहे या काम करें उसके साथ कुछ गलत नहीं होना चाहिए, यही उद्देश को लेकर हम काम कर रहें है।
मै प्रियंका'स टिप्स एंड टोस अकाडमी और प्रियंका'स टिप्स नित्यग्राम की संचालिका हुँ। मै एक शास्त्रीय, भरतनटयम, और कथ्थक नृत्यानां हूँ। मुझे नृत्य विभाग मे हेमा मालिनी, वहीदा रहमान, सुधा चंद्रनजी, उस्ताद जाकिर हुसैन, और आशा पारेख से पुरस्कृत हुँ।
गायन विभाग में गुलाम अली, आशा भोंसले, बप्पी लहरी, राजेश खन्ना, उदित नारायण, अनुप जलौटा, अमित कुमार, शुभामुदगल, सोनू निगम और शान से पुरुस्कृत हुँ। मै अपने अकाडमी द्वारा युथ और महिलाओं के लिए मोटिवेशन और अवेरनेस प्रोगाम करती हूँ। आजकल (मिशन सुसाइड) पर भी कार्य कर रही हूँ। ट्रॉफिक रुल, हेल्मेट रुल, नशा मुक्ति, गर्ल चाइल्ड, नेत्रदान, भ्रूण हत्या, देश के प्रति प्रेम, शिक्षा, कला और नृत्य इन सभी विषयों पर काम करती हूँ और इन विषयो पर शॉर्ट फिल्म बनाती हूँ और इनमें अपने ही अकाडमी के विद्यार्थीयों को प्रमोट करती हूँ।
इन सभी कार्यो के लिए मुझे 16 वर्षो से अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रनब मुखर्जी, नितीन गडकरी, कमलनाथ, दलाई लामा, एकनाथ शिंदे से पुरुस्कार मिल चुका है। देढ साल पहले मेरी एक 50 मिनट की शॉट फिल्म जो की (इनक्रिडीबल इंडिया) जिसमें 13 मुद्दों को लेकर फिल्म बनाई गयी थी जो की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हमारे नागपुर के ऑनॉक्स में रिलीज हुई थी। मै बहुत शुक्रगुजार हूँ की मैने बहुत की कम समय मे उपल्बधीयॉ प्राप्त की है मै इन सबके लिये ईश्वर का धन्यवाद देती हूँ।
मै शुक्रगुजार हूँ, ईश्वर और मेरी मॉ (डॉ. इंदिरा सिंह) का लाख लाख धन्यवाद है इनका मुझे यहाँ तक पहुचाने में यही मेरी जीवन का प्रेरणास्त्रोत रही है। मै प्रेस मिडीया, इलेक्ट्रॉनिक मीडीया, यु.सी.एन., दूरदर्शन, आकाशवानी और पुलिस विभाग की, हर वक्त साथ देने के लिए और प्रमोट करने के लिए शुक्रगुजार हूँ।

