ब्राम्हण जागृति मंच की महिलाओं ने 121 बार हनुमान चालीसा का किया पाठ
https://www.zeromilepress.com/2026/06/121.html
नागपुर। अखिल भारतीय ब्राम्हण जाग्रति मंच की सभी बहनों द्वारा आज गीता मंदिर के प्रांगण में सुंदर कांड का आयोजन हुआ। आयोजन में सुंदर कांड के साथ साथ महिलाओं ने 121 बार हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। अंत में अल्पोहार और चाय का भी महिलाओं ने लुत्फ उठाया।
इस कार्यक्रम में संयोजिका रेखा चतुर्वेदी, रेखा पांडेय, कोकिला तिवारी, किरण दूबे, वंदना, छाया शुक्ला, भारती त्रिवेदी, अंजु पांडे, स्नेहलता मिश्रा, शशि मिश्रा, लीला शर्मा, रेखा तिवारी, सुनीता शर्मा, संगीता घई, अनिता पुरोहित, अनिता तिवारी, वैशाली मिश्रा, ज्योति द्विवेदी, सीता पांडे, नीना मिश्रा, लवली, निधी शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
