रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होराइजन ने द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन को 80 आर्म चेयर भेंट कीं
https://www.zeromilepress.com/2026/06/80.html
नागपुर। रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होराइजन (RCNH) द्वारा द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन (TBRA), मुंडले हाई स्कूल, वसंत नगर, नागपुर को 80 आर्म चेयर भेंट की गईं। इस अवसर पर एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सुधीर मंगरूलकर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इस अवसर पर सहायक प्रांतपाल रोटेरियन विवेक गर्गे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन ने अपने नवदृष्टि हॉल में क्लब की नियमित बैठकों के लिए स्थान उपलब्ध कराया है। संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कुर्सियों से हॉल की बैठने की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
उन्होंने इस परियोजना के लिए जिल्हा गवर्नर रोटेरियन ज्ञानेश्वर शेवाले द्वारा प्रदान किए गए डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही प्लास्टो इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रोटेरियन विशाल अग्रवाल का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने कुर्सियाँ रियायती दर पर उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर जिला सचिव (प्रोजेक्ट्स) रोटेरियन राजेश गढ़ीकर, सहायक प्रांतपाल रोटेरियन सुनील आंबागड़े, रोटेरियन डॉ. मृणाल मोकदम, रोटेरियन कर्नल मुकेश शहारे, सहायक प्रांतपाल रोटेरियन विवेक गर्गे, रोटेरियन विजय आंबुलकर, द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मकरंद पांढरीपांडे, श्री अनंत खानखोजे, तथा रोटरी क्लब के अन्य सदस्य एवं द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह सेवा प्रकल्प रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होराइजन की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता तथा समाजहित में कार्यरत संस्थाओं के साथ उसके सुदृढ़ एवं आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन क्लब की सचिव रोटेरियन डॉ. मृणालिनी बल्लाल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
