कॅनव्हास ऑफ ब्लॅक अँड व्हाईट - टाईमलेस मेलोडीज' ने रसिकों को किया भावविभोर
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_785.html
स्वरांगिनी २०२१ की ओर से रसिकों को श्रवणीय नजराना
नागपुर। स्वरांगिनी २०२१, इस संगीत संस्था द्वारा 'कॅनव्हास ऑफ ब्लॅक अँड व्हाईट (टाईमलेस मेलोडीज)' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम शनिवार, दिनांक २७ जून २०२६ को सायं ६ से ९ बजे तक साइंटिफिक सभागृह, लक्ष्मी नगर चौक, नागपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की संकल्पना प्राध्यापिका/गायिका पद्मजा सिन्हा की थी। गायक कलाकार अनघा घोडखांदे व मंगेश भोयर संयोजक थे। सुप्रसिद्ध निवेदिका श्वेता शेलगांवकर के संचालन ने महफिल में बहार ला दी।
पुराने दौर के सदाबहार, सुमधुर कृष्णधवल गीतों को गायकों ने प्रस्तुत किया जिससे रसिकों की गतस्मृतियाँ ताजा हो गईं और वे भावविभोर हो गए। कई गीतों को श्रोताओं की खूब दाद मिली।
'जवा ही मुहब्बत' इस गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 'मेरे मेहबूब कयामत', 'वो दिल कहाँ से लाऊँ', 'दिल की गिरह', 'अफसाना लिख रही हूँ', 'मधुबन में राधिका', 'वो श्याम कुछ अजीब थी', 'कुहू कुहू बोले', जैसे कुल ३१ गीत गायकों ने प्रस्तुत किए। सागर मधुमटके द्वारा गाए गए 'ईना मीना डीका' इस गीत से कार्यक्रम का समापन किया गया।
सुप्रसिद्ध गायक सागर मधुमटके के साथ वैशाली पाटील, मैथिली टेंभेकर, प्रीती कुलकर्णी, कृष्णा कपूर, पारिजात काळीकर, श्याम बापटे, अभय व्यास इन गायक कलाकारों का वादक नचिकेत देव, पंकज यादव, ऋग्वेद पांडे, महेंद्र वाटुलकर, दीपक कांबळे ने साथ दिया। अरुणाई कार्यक्रम के प्रायोजक थे। नि:शुल्क प्रवेश वाले इस कार्यक्रम में रसिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
