Loading...

पत्रकार भूषण सम्मान से कुमार संदीप सम्मानित


नागपुर/मुजफ्फरपुर। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुजफ्फरपुर जिले के सिमरा गांव निवासी युवा साहित्यकार, पत्रकार एवं गुरु दीक्षा शैक्षणिक संस्थान के संचालक संदीप कुमार मिश्रा 'कुमार संदीप' को प्रतिष्ठित पत्रकार भूषण सम्मान- 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह एवं अनिल अभिव्यक्ति ई-प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।

संदीप कुमार मिश्रा को साहित्य, शिक्षा एवं समाजसेवा से जुड़े सकारात्मक विषयों को अपनी निष्पक्ष एवं जनसरोकार आधारित पत्रकारिता के माध्यम से प्रमुखता से उठाने के लिए यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सम्मान प्राप्ति पर कुमार संदीप ने इसे गुरुजनों, आदरणीय जनों, स्वर्गीय पिता, माता एवं ईश्वर के आशीर्वाद का प्रतिफल बताते हुए समाजहित में अपनी लेखनी को निरंतर समर्पित रखने का संकल्प व्यक्त किया।
समाचार 5155893768601906914
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list