विश्व पर्यावरण दिवस आई एस एस एस महाराष्ट्र टीम ने मनाया
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_08.html
नागपुर। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर घर के बाहर एक पौधा लगाने का संकल्प नागपुर, आई एस एस एस की महाराष्ट्र महिला दिवस ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और संकल्प किया कि विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष में सभी सदस्य मिल कर कम से कम दस हजार घर के बाहर एक पौधा लगायेंगे, कार्यक्रम में जिसमें डॉक्टर भाग्यश्री खेमचंदानी को गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और एक पौधा देकर उसका स्वागत किया गया और बाद में सभी लोगों ने अपने अपने घर से पौधे लाए थे कम से कम पचास बहुत सारे पौधे लाकर सिंधु उद्यान जरीपटका मैं लगाए गए और वहाँ पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
बहुत अच्छी तरह से विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में डॉक्टर भाग्यश्री खेमचंदानी ने बताया कि हम सब जितने घर में लोग हैं उससे हमको पौधे जरूर लगाने चाहिए क्योंकि पौधों से हमें बहुत कुछ मिलता है पर्यावरण का प्रदूषण भी दूर होता है और सबसे बड़ी बात ऑक्सीजन मिलती है जो कि कोरोना के टाइम में ऑक्सीजन के सिलेंडर प्रोवाइड कर रहे थे तो ऑक्सीजन की कमी थी अगर हम झाड़ लगाएंगे तो हमें ऑक्सीजन की कमी कभी भी महसूस नहीं होगी तो इस प्रकार से झाड़ों का महत्व हमारे जीवन में बहुत बहुत है और यह हर किसी ने ध्यान से लगाने चाहिए और फिर उसके आगे भी देखभाल करते जानी चाहिए वृक्ष वन के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं आज धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर प्रदूषण भागेगा। सभी सदस्यों ने पौधों रोपण किया,
अंतर्राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्ग दर्शन में वृक्षों की देखरेख और पर्यावरण की देखरेख और बचाने का संकल्प किया कार्यक्रम में आई एस एस एस महाराष्ट्र की अध्यक्ष सपना बत्रा और महासचिव सरिता अमरनानी ने सभी को तुलसी का पौधा देकर सत्कार किया, और सभी से पर्यावरण को बचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में सहयोग देने वालों में आई एस एस एस महाराष्ट्र महिला टीम की उपाध्यक्ष विमला रावतानी, विधी ग्वालानी, तथा। कुसुम वासवानी, निशा केवलरामानी, आरती सेतिया, शालिनी कल्याणी मंजू लालवानी, माया रुघवानी सहित अनेक बहिनें शामिल हुई।
