Loading...

वीएमवी महाविद्यालय में योग-कार्यशाला संपन्न


नागपुर। वर्धमान नगर स्थित वीएमवी महाविद्यालय, नागपुर में 'विश्व योग दिवस' के उपलक्ष्य में 23 जून 2026 को योग-कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. नितिन गायकवाड़, उपप्राचार्य डॉ. नगरनाईक की महत्वपूर्ण उपस्थिति में प्रणव बहुउद्देशीय शैक्षणिक व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष योगाचार्य बारस्कर गुरुजी द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसान, प्राणायाम तथा प्रणव मंत्र ॐ के सही उच्चारण की सही विधि का प्रशिक्षण दिया गया। लगभग 84 प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला का लाभ लिया।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. नितिन गायकवाड़ ने योग के महत्व को वैश्विक स्तर पर रेखांकित करते हुए लगभग 15 वर्षों से संस्था को दी जा रही योग गुरु बारस्कर की निस्वार्थ योग-सेवाओं की सराहना की। सुचारू सूत्र- संचालन योगासन समिति- समन्वयक डॉ. सोनू जेसवानी ने किया। आयोजन की सफलता हेतु खेल विभाग प्रमुख डॉ. नीरव पंड्या और एन. एस. एस. समन्वयक डॉ. विलास कांबले, समिति सदस्य डॉ. राखी जाधव तथा डॉ. जय तन्ना ने सद्प्रयास किये।
समाचार 8279673063122381228
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list