Loading...

जब तक सफलता नहीं मिलती मेहनत करते रहो : श्रद्धा एंथोनी


उभरते सितारे में 'स्कूल चले हम'

नागपुर। आज मैं उभरते सितारे से रिलेटेड कहानी बताना चाहती हूं। एक गांव में एक फकीर के नृत्य से बारिश की सुंदर कहानी सुनाते हुए एक संदेश दिया कि, आप लोग तब तक मेहनत करते रहो जब तक सफलता नहीं मिलती। सफलता मिले ना मिले ये तो मुकद्दर की बात है। हम कोशिश भी ना करें यह तो गलत बात है। कभी गिव अप नहीं करो, हमेशा कोशिश करते रहो- यह विचार श्रद्धा एंथोनी ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'स्कूल चले हम' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में देल्ही पब्लिक स्कूल की कोऑर्डिनेटर श्रद्धा एंथोनी जी उपस्थित थीं। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी और सहसंयोजिका  वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।


तत्पश्चात, सभी बच्चों ने शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, पर्व डांस एकेडमी से आयुष बुरड़े, साची बुरडे, वृद्धि इंगोले, स्वरांशी बुरबुरे, अक्षया जुनघरे, क्रियांश जुनघरे तथा, मूवी मिक्स डांस स्टूडियो से पहल बनसोड़, शरलीन मेश्राम, संपूर्णा रेमंडल आदि ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। राम बागल और आदित मिंज ने शानदार गीत सुनाए।।

बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ पर्व डांस अकैडमी की निर्देशिका रंजना माकोने, कविता बुरडे, योगिता गिरीश इंगोले, प्रिती बागल, ममता मुळे, गीता सुरेश मिंज, मीनाक्षी केसरवानी, जवाहर तरार, प्रशांत शंभरकर और मोनिका रेमंडल आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम  का कुशल संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।
समाचार 6453131056510897145
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list