Loading...

साहित्यिकी में मशहूर शायर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि एवं कवि सम्मेलन का आयोजन


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि निरुपमा चतुर्वेदी का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर संयोजक आदेश जैन, सहसंयोजक शादाब अंजुम, हेमलता मिश्र मानवी ने किया।


सम्मेलन के प्रारंभ में सर्वप्रथम उर्दू साहित्य जगत के मशहूर साहित्यकार डॉ. बशीर बद्र को उपस्थित सभी साहित्यकारों द्वारा सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात कविसम्मेलन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रा. आदेश जैन ने किया।

सम्मेलन में तनहा नागपुरी, राम मुले, कमलेश चौरसिया, गुलाम मो. खान आलम, अर्चना अर्चन, कंचन प्रजापति, मजीद बेग मुगल, जितेंद्र जैन, माधुरी मिश्रा मधु, शादाब अंजुम, लता तितरमारे, दीपक गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, हेमलता मिश्र मानवी, हफिज शेख नागपुरी, रवि कुमार, एड अब्दुल अमानी कुरैशी, ओम पण्डा, सईद हजरत, सारिका विजयवर्गीय, राजीव गायकवाड़, शिवशाम, शिवानी सिंह, सीमा मिश्रा, सुदीप्ता बनर्जी, शारदा मिश्रा, मुकेश कुमार सिंह, शरद कांबले आदि ने एक से बढ़कर विभिन्न विषयों पर कविताएं एवं ग़ज़लें सुनाकर समा बांध दिया।

अंत में प्रमुख अतिथि निरुपमा चतुर्वेदी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सभी उपक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की।साथ ही उन्होंने अपनी स्वरचित ग़ज़लें सुनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रोहित चतुर्वेदी, सुनील तिवारी, आनंद तितरमारे, अनीता गायकवाड़, बेगड़े जी, यशवंत पाटिल, भानुकुमार राउत आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
समाचार 6169575617055761980
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list