अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम राज्य में लागू करवा के रहेंगे : प्रभात मिश्रा
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_127.html
अ.भा. संयुक्त वक्त मंच भारत का स्थापना दिवस संपन्न
नागपुर। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत ने अपना पांचवा स्थापना दिवस 31 मई को नागपुर में धूमधाम से मनाया। समारोह की अध्यक्षता छत्रपति शर्मा ने की, जबकि सेवानिवृत्ति जज दुजेंद्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नागपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता अतुल पांडे, नागपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कमल सतूजा, भंडारा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व मंच के प्रदेश सह सचिव प्रभात मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
समारोह में बोलते हुए प्रभात मिश्रा ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट हमारे लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनते जा रहा है और इसे अब राज्य में लागू करवा कर हम दम लेंगे।
डीबीए के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि मंच की मांग जो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग है इसे शीघ्र ही महाराष्ट्र में लागू करने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन किया जाएगा। इसी तरह एडवोकेट अतुल पांडे और कमल सतूजा ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर हर लड़ाई लड़ने की तैयारी दरशाई। सेवानिवृत्ति न्यायाधीश विजेंद्र शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस देश में ऐसी नया व्यवस्था है कि जरा जरा से छोटे-छोटे केसेस में भी न्याय के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता है।
अध्यक्ष पद से बोलते हुए एडवोकेट छत्रपति शर्मा ने मंच की स्थापना के उद्देश्यों को गिनाते हुए अधिवक्ता सुरक्षा कानून को हर हाल में देश में लागू करवाने की मंच की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर अधिवक्ता सर्वश्री भरत वोरा, किशोर लांजेवर, गौतमी नारनवरे, प्रभात मिश्रा, मृणाल मोरे, छाया देवी यादव, मंजूषा गिरडकर, अपर्णा झा, विशाखा मेश्राम, सुंदरी चक्रनारायण, प्रीति पिंपलकर, मोरेश्वर उपासे आदि उपस्थित थे।