स्वस्तिका ठाकुर ने अलका याग्निक के सदाबहार गानों से जीता नागपुर वासियों का दिल
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_175.html
द हार्मनी इव्हेंट्स का संगीतमय आयोजन
नागपुर। द हार्मनी इव्हेंट्स' द्वारा आयोजित 'हिट्स ऑफ अलका याग्निक' लाइव-इन कंसर्ट का शानदार आयोजन साइंटिफिक हॉल, लक्ष्मीनगर में संपन्न हुआ। प्रसिद्ध रियलिटी शो सिंगर स्वस्तिका ठाकुर और साथी गायकों ने अपनी सुरीली आवाजों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम के क्यूरेटर और डायरेक्टर राजेश समर्थ थे, जबकि मंच संचालन श्वेता शेलगावकर ने खूबसूरती से किया। लाइव ऑर्केस्ट्रा की धुनों पर सजी इस शाम में अलका याग्निक के गाए एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी गई। स्वस्तिका ठाकुर ने 'मन बसिया', 'आए हो मेरी जिंदगी में', 'तू शायर है', 'एक दो तीन' और 'अगर तुम साथ हो' जैसे गानों से समां बांध दिया।सह-गायक अश्विन भोकरे ने स्वस्तिका के साथ 'तुम आए तो हवाओं में', 'चाहो तुम जाओ', 'वादा रहा सनम', 'मेरा दिल क्यों तुम्हें', 'ऐसी दीवानगी', 'आंखों में बसे हो तुम', 'गली गली में फिरता है' और 'टिप टिप बरसा पानी' जैसे धमाकेदार गानों पर जुगलबंदी की।
वहीं,आनंद गायधनी ने 'एक दिन आप यूं', 'जाती हूं मैं', 'जो हाल दिल का' और 'तेरी चुनरिया + ओढ़ ली चुनरिया' जैसे गानों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वीरेंद्र गुंफावार ,ने 'सांसों को सांसों में', 'तू धरती पे चाहे', 'घूंघट की आड़ से' और 'पूछो जरा पूछो' गाकर पुरानी यादें ताजा कर दीं। आशीष मेनन ने 'ऐ मेरे हमसफर', 'लड़की बड़ी अनजानी है', 'कहो ना प्यार है' और 'कोई मिल गया मेरा दिल गया' गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुल मिलाकर, नागपुर के संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम बेहद यादगार और सुरीली साबित हुई।
