Loading...

पुलिस निरीक्षक खुणे और पवार का सत्कार

                                               



नागपुर। तंबाकू का जहर तेजी से फैल रहा है और नागपुर गुटके की राजधानी बनता जा रहा है। लोग कैंसर के शिकार हो रहे हैं। हम व्यापारियों के साथ मिलकर गुटका विरोध मुहिम चलाएंगे।इस आशय के विचार सक्करदरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश खुणे ने व्यक्त किए। 

वे सक्करदरा व्यापारी संघ की विशेष सभा में संबोधित कर रहे थे। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक मनोज पवार ने कहा कि हम व्यापारियों के सहयोग से कैंसर जांच शिविर के रक्तदान व रोग निदान शिविरों का भी आयोजन करेंगे। 

इससे पहले दोनों निरीक्षकों का शाल श्रीफल द्वारा स्नेहिल सत्कार किया गया ।प्रस्तावना डा मनमोहन राठी ने रखी। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार राजू कावले ने माना। सभा में अनिल खत्री, डा बादल गोस्वामी, गणेश जैस्वाल, अशोक मदान, मधुकर   टुले, सतीश मदान, विलास वैतागे, रवींद्र पाटिल आदि की उपस्थिति रही।
समाचार 8787182998176569930
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list