भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_235.html
नागपुर। भाजपा व्यापारी आघाडी महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा इनके भारतीय जनता पार्टी, प्रभाग क्र. 1 के नवनिर्मित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के महसूल मंत्री एवं नागपुर- अमरावती जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के हस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने जनसंपर्क कार्यालय को जनता और कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, संवाद एवं समाधान का प्रभावी केंद्र बताते हुए शुभकामनाएं दीं। वीरेंद्र कुकरेजा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय सदैव क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहेगा। मंच संचालन वार्ड अध्यक्ष जगदीश वंजानी ने किया।
इस कार्यक्रम में डॉ. अभिमन्यु कुकरेजा, घनश्याम कुकरेजा, मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, नगरसेविका प्रमिला मथरानी, दौलत कुंगवानी, श्रीचंद चावला, बलीराम सहजरामानी, तुलसीदास खुशलानी, संत दामोदर, श्यामदास तुलसवानी, चुन्नीलाल चेलानी, भाईसाहब प्रकाश केवलरामानी, पप्पूभाई केवलरामानी, वासुदेव हिरानी, उमेश अलवानी, सोनू केवलरामानी, वीरेंद्र आहूजा दादा विजय केवलरमानी, अमर दरयानी, हीरालाल भगत, विनय जैन, जय मोहनानी घनश्याम गोदानी, अनिल माखीजानी, डॉ विंकी रुघवानी, महेश साधवानी, पी टी दारा, अशोक माखीजानी, मियालदास खेमानी, भूपेश कुकरेजा, अर्जुन आहूजा, मोहन मंजानी, इंदरलाल खेमानी, कमला भोजवानी, जॉन जोसफ, सौरभ पाराशर, खेमराज दमांये, जय सहजरामानी, विवेक मंगतानी, राजेश धनवानी, ओम सेवानी, मेलाराम गोदानी व सभी पूज्य दरबारे पूज्य पंचायते संस्थाएं इत्यादि गणमान्य उपस्थित थे
