लेकर हम दीवाना दिल.. ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_25.html
नागपुर। कलाकार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रविवार, 21 जून को आईएमए हॉल, उत्तरी अंबाझरी रोड, नागपुर में एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘लेकर हम दीवाना दिल..’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना निदेशक/आयोजक स्नेहा मुल्लेवार ने की, जिसमें उनके साथ डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. बी. के. शर्मा (एंकर),
प्रगति पी., शैलेन्द्र कराले, जयप्रकाश मालवीय, दिलीप जनबंधु, डॉ. तृप्ति गावंडे, कीर्ति पानसे, डॉ. राजेश साहू, पंकज पाराशर, नंदकिशोर मूले, सीमा झांबरे, प्रमोद टिक्कस, भारती शंभरकर, अनिल कुकवास, पंकज हिंगवे, प्रतिमा करने और निखिल वझलवार ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
