अंतर्राष्ट्रीय ड्रग विरोधी जागरूकता कार्यक्रम- बूटीबोरी
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_27.html
नागपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आर्ट ऑफ़ लिविंग की प्रेरणा के अंतर्गत डॉक्टर अर्चना भारती और श्री अभय भारती के द्वारा ग्रेस रेहब सेंटर बूटीबोरी नागपुर में विशेष क्रायक्रम का आयोजन किया गया सेमिनार में बताया गया कि संस्था द्वारा विभिन प्रदेशों से आए १५०० लोग अभी तक लाभान्वित हुए है ।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थो के सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता बड़ाना और अवैध तस्करी के खिलाफ टोस कदम लेना है ।अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशे से लड़ने के लिए ध्यान साधना (मैडिटेशन) एवम मेंटल हाइजीन पर विशेष जोर देते हुए इक समग्र दृष्टिकोण (होलिस्टिक एप्रोच) साइंसिटफ़िक पद्धति को अपनाया गया है
आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का मिशन व्यसन से जूझ रहे लोगो को सही सहायता और मार्ग दर्शन करना है ।इस अवसर पर डॉक्टर मौसम फिरके मनोचिकित्सक,डॉ नेहा फिरके,डॉक्टर अर्चना भारती नागपुर एवम श्री प्रिंस जुनेजा पंजाब (आर्ट ऑफ़ लिविंग फैकल्टी) द्वारा नशे से छुटकारा पाने के लिए मूल्यवान और प्रैक्टिकल रणनीतिया साझा की गई
कार्य क्रम में श्री अभय भारती प्रेसिडेंट, श्री शशिकांत पुरी और के.डी.कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग नागपुर के स्टूडेंट और बूटीबोरी के एनजीओ के पदाधिकारी उपस्थित थे
