Loading...

राजर्षि शाहू महाराज समाजभूषण पुरस्कार-२०२६ से प्रवीण बागडे सम्मानित

नागपुर। निळे प्रतीक बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था द्वारा आयोजित राजर्षि शाहू महाराज समाजभूषण पुरस्कार–2026 समारोह तथा दैनिक निळे प्रतीक के 17वें स्थापना दिवस एवं राजर्षि शाहू महाराज जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में नागपुर के वरिष्ठ लेखक, कवि एवं सामाजिक विश्लेषक प्रवीण बागडे को राजर्षि शाहू महाराज समाजभूषण पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया। यह समारोह भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद अनुसंधान केंद्र सभागार, छत्रपति संभाजीनगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बौद्ध उद्यमी गोल्डमैन रोहित पिसाल ने प्रवीण बागडे को पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न, प्रमाणपत्र तथा राजर्षि शाहू महाराज समाजभूषण पुरस्कार प्रदान किया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

       प्रवीण बागडे को यह प्रतिष्ठित सम्मान पत्रकारिता, साहित्य, सामाजिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार तथा समाजहित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रभाकर सोमकुवर, समाजसेविका ज्योति सिंगारे सहित विभिन्न क्षेत्रों की 20 विशिष्ट हस्तियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयु. रतनकुमार सालवे, प्रधान संपादक, दैनिक निळे प्रतीक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, साहित्यकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सर्वत्र सराहना की गई।

समाचार 7898014959950360470
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list