कराटे बेल्ट परीक्षा का सम्पन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_278.html
नागपुर। शिको काई कराटे - डो इंटरनेशन इंडिया, महाराष्ट्र, नागपुर व वास्का नागपुर तथा श्री राम स्पोर्टस अकेडमी इन के संयुक्त विद्यमान में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन विनोबा भावे नगर, ग्राउंड,नागपुर में किया गया। जिसमें कराटे खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। परीक्षा शिहान मीनानाथ भोकारे (शिको काई महाराष्ट्र सचिव) सेंसाई किरण यादव (विदर्भ प्रमुख) प्रयाग शेंडे, अर्पित जामगड़े के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाडीयो को उपस्थित मान्यवर शेषराव गोतमारे (एन.आय. टी. ट्रस्टी) किरणजी मनपिया (नगरसेवक), इरशाद हुसैन, निलेश तिधरे, गोपी कुमरे, सुनील ठाकरे (संचालक के. ब्लॉसम कॉन्वेंट) के हाथों सभी खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान किया गया। सभी खिलाड़ियों ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और प्रशिक्षक सुनील ठाकरे सर, सरोज सिंगाड़े, कामिनी वाघाड़े, कल्पना चानोरे को दिया।
