एपीआई विदर्भ चैप्टर के अध्यक्ष पद पर डॉ. तनुजा मनोहर का पदग्रहण
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_303.html
पद्मश्री डॉ. अभय बंग होंगे समारोह के मुख्य अतिथि
नागपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया (API), विदर्भ चैप्टर द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए भव्य पदस्थापना समारोह का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे से होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में किया जा रहा है। इस अवसर पर एनकेपी साल्वे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा मनोहर को वर्ष 2026- 27 के लिए API विदर्भ चैप्टर के 22वें अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया जाएगा। उनके साथ डॉ. अश्विनी तायडे मानद सचिव के रूप में तथा नव- निर्वाचित कार्यकारिणी भी पदभार ग्रहण करेगी। समारोह में स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अभय बंग सामाजिक कार्यकर्ता एवं निदेशक, SEARCH, गढ़चिरोली, विशिष्ट अतिथि डॉ. निखिल बालंखे, अध्यक्ष, API महाराष्ट्र राज्य डॉ. मंगेश तिवसकर, उपाध्यक्ष, API महाराष्ट्र राज्य एवं प्रधान संपादक, MAHA JAPI.
वैज्ञानिक कार्यक्रम एवं सीएमई : पदस्थापना समारोह से पूर्व चिकित्सकों के लिए एमएमसी क्रेडिट पॉइंट्स युक्त एक समृद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पैनल चर्चा (प्रातः 10:15 से 10:45 बजे) 'प्रैक्टिस चेंजिंग अपडेट्स : 2025-26 गाइडलाइन्स से क्लीनिकल पर्ल्स' संयोजक : डॉ. किरण बेलसरे, पैनल सदस्य : डॉ. एस. एन. देशमुख डॉ. आर. पी. मुंडले डॉ. राजश्री खोत.
अध्यक्षीय व्याख्यान : नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. तनुजा मनोहर विषय : 'एक्यूट ऑन क्रॉनिक लिवर फेल्योर : वर्तमान अवधारणाएं' पर अध्यक्षीय व्याख्यान देंगी। विशेष व्याख्यान पद्मश्री डॉ. अभय बंग द्वारा 'आरोग्य स्वराज्य' विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। यह व्याख्यान जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य स्वावलंबन एवं सामाजिक स्वास्थ्य सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित रहेगा।
पदस्थापना समारोह ; मुख्य पदस्थापना समारोह प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राखी जोशी एवं डॉ. विम्मी गोयल करेंगी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अश्विनी तयाडे धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगी।
जन- जागरण मंच : जीवनशैली एवं रोग - सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए API विदर्भ चैप्टर द्वारा दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक एक विशेष जन संवाद (पब्लिक फोरम) आयोजित किया जाएगा। विषय : "बदलती जीवनशैली और बीमारियां" इस चर्चा का संचालन डॉ. अश्विनी तायडे एवं डॉ. गिरा सोनी करेंगी। विशेषज्ञ पैनल में शामिल होंगे : डॉ. मंगेश तिवसकर डॉ. शंकर खोबरागड़े डॉ. . तनुजा मनोहर डॉ. मंजुषा मारडीकर डॉ. शिल्पा देवके. यह कार्यक्रम आमजन को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, पहचान एवं प्रबंधन के बारे में जागरूक करेगा।
API विदर्भ चैप्टर 2026-27 की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. तनुजा मनोहर, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयराज कोरपे, उपाध्यक्ष डॉ. नितिन वडस्कर डॉ. सुधीर चाफले, मानद सचिव डॉ. अश्विनी तायडे, तत्कालीन पूर्व सचिव डॉ. जयेश तिमाने, कोषाध्यक्ष डॉ. अभिषेक पांडे. संयुक्त सचिवडॉ. अजय बुल्ले डॉ. पारस झुनके. वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष डॉ. मंजुषा मारडीकर, सह-अध्यक्ष डॉ. मेघा बालंखे डॉ. शिल्पा देवके. कार्यकारिणी सदस्य : डॉ. अपूर्वा कोलते, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. भूषण इटकलवार, डॉ. गिरा सोनी, डॉ. जितेश जेसवानी, डॉ. किरण बेलसरे, डॉ. पराग रहातेकर, डॉ. प्रसाद पोटदुखे, डॉ. प्रशांत गोवर्धन, डॉ. प्रवीण पंत, डॉ. राजश्री खोत, डॉ. राखी जोशी, डॉ. रिया बल्लीकर, डॉ. सलील गानू, डॉ. समीर लोटे, डॉ. संकेत पेंडसे, डॉ. शिल्पा कुठे, डॉ. सिद्धार्थ धांडे, डॉ. सुनंदा चावजी, डॉ. स्वप्ना खानझोडे, डॉ. वंदना आदमने, डॉ. विम्मी गोयल एवं डॉ. विश्वास दशपुत्र।
API विदर्भ चैप्टर ने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं पद स्थापना समारोह में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
