सकारात्मक सोच एवं प्रभावी हिंदी से व्यक्तित्व का विकास : आदेश जैन
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_402.html
नागपुर। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी,क्षेत्रीय कार्यालय नागपुर द्वारा एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।उप महाप्रबंधक विनोद इंगले ने प्रमुख वक्ता आदेश जैन का स्वागत पौधा देकर किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सहायक प्रबंधक(राजभाषा) प्रीति मेश्राम ने किया।
राजभाषा हिंदी एवं व्यक्तित्त्व विकास इस विषय पर अपने विचार रखते हुए प्राध्यापक आदेश जैन ने कहा कि सकारात्मक सोच से व्यक्तित्व का विकास संभव है।
जीवन के हर मोड़ पर सकारात्मक रहने की आवश्यकता है।विभिन्न प्रकार के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम बॉडी लैंग्वेज और प्रभावी वार्तालाप के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास कर सकते है।साथ ही राजभाषा हिंदी को प्रभावी ढंग से व्यवहार में उपयोग में लाकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है।क्षेत्रीय प्रबंधक (राजभाषा) विजय सावतकर ने इस विषय पर अपने विचार रखे।क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण सातपुते विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रीति मेश्राम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

