Loading...

मध्यभारत पंजाबी मंच की कार्यकारिणी घोषित


नागपुर। मध्यभारत में पंजाबी समाज को एकजुट करने की दिशा में सेवारत मध्य भारत पंजाबी मंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा ने इसकी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें समाजसेवी महेंद्र बत्रा को अध्यक्ष, विक्रम खुराना को सचिव और सतीश चचडा को समन्वयक मनोनीत किया गया है। इसी तरह कार्यकारी सदस्यों में शिरीन मक्कड़, बादल बतरा और राजू खुराना का समावेश किया गया है। 

क्षेत्रीय प्रतिनिधियों में छिंदवाड़ा के संदीप बतरा, बैतूल के दीपक खुराना, पांढुरना के सुभाष बुधराजा, इटारसी के रवि अठोत्रा भंडारा के धरमवीर खुराना पुलगांव के राजन चौधरी आदि का समावेश रहेगा। विभिन्न समितियों का भी गठन किया जा रहा है।विशेष रूप से महिलाओं की पृथक समिति भी बनाई जाएगी।संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के मार्गदर्शन में सेवारत रहेगी। संस्था द्वारा शीघ्र ही मध्यभारत की पंजाबी संस्थाओं के महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य मध्यभारत में पंजाबी समाज को एकजुट करना है।
समाचार 5490215212227677250
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list