Loading...

वैद्यराज पंडित रामनारायणजी शर्मा उच्च शिक्षा निधि का प्रारंभ


राजस्थानी ब्रम्ह समाज का उपक्रम 

नागपुर। राजस्थानी ब्रह्म समाज द्वारा मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए वैद्यराज पंडित रामनारायणजी शर्मा उच्च शिक्षा निधि योजना प्रारंभ किया गया. इसका उद्देश्य प्रतिभा को पहचानना तथा व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित कर ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है.
बैद्यनाथ प्रतिष्ठान के संचालक सुरेशजी शर्मा द्वारा स्व वैद्यराज पंडित रामनारायणजी शर्मा की स्मृति में राजस्थान मुल के ब्राह्मण मेधावी विद्यार्थियों के लिए सहायता राशि प्रदान की गई. जिससे प्रतिवर्ष उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की जाएगी. 

राजस्थानी ब्रम्ह समाज भवन में डॉ सुधीर शर्मा, विनोद चतुर्वेदी, कैलास शर्मा, संजय पालीवाल, विश्वजीत भगत, जयप्रकाश पालीवाल की प्रमुख उपस्थिति में इस योजना का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर समाज के अन्य सदस्यों ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की. 

इस अवसर पर महेंद्र शर्मा, शरद शर्मा, शशिकांत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, श्याम वैध, दीपक शर्मा,  धनराज पुरोहित, अभिषेक शर्मा,  राजेश शर्मा, महेंद्र पुरोहित, जुगलकिशोर शर्मा, कैलास शर्मा, नंदकिशोर शिवाल, रवि शर्मा, मोहन शर्मा, मोतीराम पालीवाल, रवीन्द्र पालीवाल, अतुल वैध,  गौरव शर्मा, रोहित शर्मा समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थे. आयोजन का संचालन राकेश मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन आनंद चौबे ने किया.
समाचार 4494369259975055189
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list