आंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्व मनाया गया
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_594.html
कॉर्पोरेशन कॉलोनी, योग नृत्य परिवार एव तारिणी महिला मंडळ.
नागपुर। आंतरराष्ट्रीय योग दिन के अवसर पर, कार्पोरेशन कॉलनी योग नृत्य परिवार, एव तारणी महिला मंडळ के संयुक्त विद्यमान से योग दिवस बडे उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की सुरुवात योग प्रार्थना से हुई! इस अवसर पर उपस्थित महिला एव नागरिकोने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास करके योग के महत्त्व को समझा। इस दौरान यह संदेश दिया गया की, नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एव मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है! तणाव कम होता है तथा जीवनशैली निरोगी बनी रहती है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित योग करने व्यक्ति निरोग रहता है।
कार्यक्रम मे सभी प्रतिभागीयोने उस्ताहपूर्वक भाग लिया! योग प्रशिक्षिका रिटा कापसे के मार्गदर्शन मे विभिन्न योगासने का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए, कार्पोरेशन कॉलनी योगा नृत्य परिवार एव तारिणी महिला मंडळ की अध्यक्षा, सौ. संगीता येनुगवार, सौ. वैशाली बोकार्डे, प्रीती नाईक, सुषमा सरोदे, भारती दवणे, अर्चना, वैशाली, निशा, शिल्पा, प्रेम लता, सरोज, रजनी राऊत, मीना लोणकर, उषा, चंदा शाहू कवि डॉ. कृष्णकुमार द्विवेदी, विश्वनाथ पात्रे, समर्थ, कुम्हारे, सभी पुरुष एवम महिलाओं ने योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा नियमित योग करणे का संकल्प किया गया।

