रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होराइजन में विश्व नेत्रदान दिवस पर जनजागृति कार्यक्रम आयोजित
https://www.zeromilepress.com/2026/06/blog-post_611.html
नागपुर। रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होराइजन की नियमित पाक्षिक सभा बुधवार, 10 जून 2026 को सायं 7:30 बजे नवदृष्टि हॉल, ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन में आयोजित की गई।
इस अवसर पर विश्व नेत्रदान दिवस के उपलक्ष्य में रोटेरियन एन. डॉ. श्वेता मोकद्दम ने “नेत्रदान श्रेष्ठ दान” विषय पर मार्गदर्शन किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने नेत्रदान के महत्व, कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी प्रदान करने की प्रक्रिया तथा समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान नागपुर नेत्र संघटना द्वारा विश्व नेत्रदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सुधीर मंगरूलकर के हस्ते पुरस्कृत किया गया।
सभा में क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने नेत्रदान का संकल्प लेकर इस सामाजिक अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सुधीर मंगरूलकर ने की, जबकि सचिव रोटेरियन डॉ. मृणालिनी बल्लाल ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। इस अवसर पर क्लब के कुछ सदस्यों के वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं तथा आनंदपूर्वक उत्सव मनाया गया।
