Loading...

साइकिल चलाइए, स्वस्थ रहिए : तानाजी वनवे


रैली में युवाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों की भी भागीदारी

नागपुर। ऑरेंज सिटी राइडर एसोसिएशन और सुयोग साइकिल स्टोर्स के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 04/06/2026, गुरुवार को नागपुर के नंदनवन स्थित सुयोग साइकिल स्टोर्स से फिटनेस रैली निकाली गई।
इस रैली के माध्यम से ईंधन बचाने, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण का संदेश दिया गया। इसमें 50 साइकिल राइडर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तानाजी वनवे ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल राइडर्स को रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष तानाजी वनवे उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. दीपाताई भुरे और देवदत्त परांजपे का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

 87 वर्षीय सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी सुरेशजी उमाठे,  रितिका, पिंटूजी, दिव्याताई, नागपुर के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर शेख मुख्तार, नुरुल हक, अतुल तपासे, ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रैली में शामिल राइडर्स को टी-शर्ट और नाश्ता वितरित किया गया। साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक उपहार भी दिए गए।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागपुर शहर को स्मार्ट, सुंदर, स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और दुर्घटना मुक्त बनाना तथा 'फिटनेस फ्रीडम' का संदेश देना था। नागरिकों में साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ और फिट रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करने की अपील की गई, जिससे ईंधन की बचत संभव हो सके। नंदनवन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई।
समाचार 1958718756020198839
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list